लाल रंग है प्रेम का। लाल रंग है रूमानियत का। और अगर आप चाहते हैं कि अपने साथी के दिल में समा जाएं तो हुजूर यह लाल रंग आपकी नैया पार लगा सकता है।
आप महिलाओं को आकर्षित करना चाहते हैं। आप उनके दिल में उतरना चाहते हैं। आप चाहते हैं वे आपको तवज्जो दें। तो लाल के रंग में रंग जाइए। और लाल रंग के कपड़े पहनना शुरू कर दीजिए। महिलाओं को लाल रंग के कपड़े पहने पुरुष ज्यादा आकर्षक लगते है। साथ ही महिलाओं को पुरुषों की वे तस्वीरे ज्यादा सुहाती है, जिनकी फ्रेम का रंग लाल होता है।
वैसे लाल रंग महिलाओं के प्रति पुरुषों का आकर्षण बढ़ाने वाला और खेल में अच्छे प्रदर्शन को बढ़ावा देने वाला माना जाता है। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' में प्रकाशित एक रिपोर्ट में पहली बार यह तथ्य सामने आया है कि महिलाओं को भी पुरुषों पर लाल रंग फबता है।
अमेरिका के रोशेस्टर विश्वविद्यालय और जर्मनी के म्यूनिख विश्वविद्यालय के शोधकर्ता एंड्रयू इलियट ने यह शोध किया। 'जर्नल फॉर एक्सपेरीमेंटल साइकोलॉजी' में प्रकाशित हुए अध्ययन के लिए 25 पुरुषों और 32 महिलाओं को एक आदमी की श्वेत-श्याम तस्वीरें दिखाई गई। इनमें से एक तस्वीर लाल बैकग्राउंड और दूसरी सफेद बैकग्राउंड में ली गई थी।
इसके बाद उन लोगों से इन तस्वीरों के प्रति आकर्षण से संबंधित तीन प्रश्न पूछे गए थे।
महिलाओं ने आदमी की लाल रंग के फ्रेम से घिरी तस्वीर को ज्यादा आकर्षक बताया। जबकि पुरुषों के साथ ऐसा कुछ नहीं था।
एक अन्य प्रयोग में महिलाओं को एक आदमी की लाल और हरी पोशाक की तस्वीरे दिखाई गई। इसमें भी महिलाओं को लाल पोशाक वाली तस्वीर ज्यादा आकर्षक लगीं।

No comments:
Post a Comment