Showing posts with label BEAUTY. Show all posts
Showing posts with label BEAUTY. Show all posts

Monday, 12 August 2013

खूबसूरती की दुश्मन 9 गलतियां



किसी ने ठीक ही कहा है कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता। गलतियां किसी से भी हो सकती हैं। खास तौर पर मेकअप की बात करें तो यह हर किसी के बस की बात नहीं। एक्सपर्ट ही मेकअप को सही अंजाम दे सकते हैं। लेकिन राजमर्रा तैयार होने के लिए पार्लर जाना या ब्यूटीशियन की मदद लेना संभव नहीं है। जल्दबाजी या सही जानकारी के अभाव में छोटी-छोटी गलतियां हो ही जाती हैं। लेकिन सुंदर दिखना आपका हक है। इसलिए आप मेकअप से जुड़ी गलतियों को स्मार्ट तरीके से कैसे सुधारें, 

1. मिस्टेक:

 ब्रॉन्जर ज्यादा लग जाना

 नियम : ब्रॉन्जर पूरे चेहरे पर कभी भी न लगाएं। अगर हलका डस्की लुक देना चाहती हैं तो ब्रॉन्जर के इस्तेमाल से आप गोल्डन गर्ल नजर आएंगी। 

क्या करें : चीक बोंस के नीचे डार्क ब्रॉन्जर लगाएं। थोड़ा सा माथे पर लगाएं। अगर ब्रॉन्जर का हलका शेड आपके पास है तो उसे चीक बोंस के ऊपर और नाक के नीचे की तरफ लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि ब्रॉन्जर स्किन टोन से 2 शेड गहरा हो। 

2. मिस्टेक :

 स्टिकी लिप्स 

नियम : इससे बचने के लिए मेगा शाइन लिप ग्लॉस चुनें।

 क्या करें : अत्यधिक लिप ग्लॉस न लगाएं। अगर यह आपके होंठों से बाहर आने लगे तो इसका मतलब है कि उसे अब दोबारा इस्तेमाल न करें। टिश्यू पेपर को होंठों पर रख कर दबाएं। लिप ग्लॉस का लगाने सही तरीका है होंठों के बीचों बीच लगाकर हलका सा दबाएं। वह अपने आप फैल जाएगा। 

 3. मिस्टेक : 

केकी फेस 

 नियम : जरूरत से अधिक पाउडर का इस्तेमाल न करें। पाउडर बहुत ही अच्छा मेकअप प्रोडक्ट है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल आपके पूरे रूप को बिगाड़ देता है। यह चेहरे को मैट फिनिश लुक देता है और फाउंडेशन को लंबे समय तक टिके रहने में मदद करता है। 

 क्या करें : अगर त्वचा सामान्य और तैलीय है तो पाउडर का इस्तेमाल ब्रश से करें। पहले ब्रश में थोड़ा सा पाउडर लेकर झाड़ दें, फिर जहां जरूरत हो वहीं लगाएं। ख़ास तौर से टी जोन पर लगाएं। अगर त्वचा रूखी है तो आपको पूरे चेहरे पर पाउडर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। पाउडर की पतली परत लगाएं। ब्रश के बजाय फ्लैट पाउडर पफ का इस्तेमाल करें। ताकि आप समझ सकें कि कहां अधिक और कहां कम पाउडर का प्रयोग करना है। 

 4. मिस्टेक :

स्पाइडर लैशेज 

 नियम : अगर आपका मस्कारा 3 महीने से अधिक पुराना हो गया है तो उसे अपने मेकअप किट से हटा दें। 

 क्या करें : अगर आप मस्कारा का 2 कोट लगाना चाहती हैं तो जैसे ही पहला कोट सूखे दूसरा लगाएं। जब आप मस्कारा ब्रश को ट्यूब से बाहर निकालती हैं तो अतिरिक्त जमा मस्कारा ट्यूब में वापस डाल दें ताकि बरौनियों में उतना ही लगे जितने में वे प्राकृतिक और स्वाभाविक नजर आएं। 

 5. मिस्टेक:

 बेहद गाढ़ी व काली आइब्रोज

 नियम : अगर आपकी भौंहें बहुत पलती और हलकी हैं तो उन्हें आप आइब्रो पेंसिल से भर सकती हैं लेकिन हलके स्ट्रोक दें और वहीं पेंसिल चलाएं जहां बाल एकदम न के बराबर हों। 

 क्या करें : बा़की भौहों को संवारने के लिए मैट आई शैडो या ब्रो पाउडर का इस्तेमाल करें। अगर आपकी भौहों के बाल का रंग हलका है तो ब्रो पाउडर या शैडो 2 शेड गहरा होना चाहिए। अगर बालों का रंग गहरा है तो ब्रो पाउडर या पेंसिल 1-2 शेड हलकी होनी चाहिए। 

 6. मिस्टेक :


 गलत फाउंडेशन शेड

 नियम : फाउंडेशन चेहरे को टैन लुक नहीं बल्कि स्मूद व परफेक्ट कॉम्प्लेक्शन देने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसलिए हमेशा ऐसा फाउंडेशन चुनें जो त्वचा में अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए। 

 क्या करें : फाउंडेशन को हाथ में लगाकर टेस्ट करने के बजाय जॉ लाइन पर लगाएं। फिर सही रोशनी में अपना चेहरा देखें। अगर नैचरल दिखे तभी उसे ख़रीदें। ऐसा न हो कि आपका चेहरा एकदम स़फेद नजर आने लगे। 

 7. मिस्टेक : 

रूखी त्वचा पर मेकअप 

 नियम :मेकअप का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा को स्वस्थ और कांतिमय बनाना अधिक जरूरी है। रूखी, फटी और बेजान त्वचा पर फाउंडेशन बहुत खराब नजर आता है। 

 क्या करें : रूखेपन को दूर करने के लिए एक्सफोलिएट करें। हेवी ड्यूटी मॉयस्चराइजर लगाएं। जितनी अच्छी और चिकनी आपकी ंत्वचा होगी, फाउंडेशन या मेकअप लगाना उतना ही आसान होगा। रूखी त्वचा वालों को सप्ताह में एक बार एक्सफोलिएट करना चाहिए। 

 8. मिस्टेक

अत्यधिक ब्लशर लगाना

नियम : पहले हलका ब्लश लगाएं। बाद में भले 1-2 स्ट्रोक और दें।

 क्या करें : अपनी त्वचा से 1-2 शेड गहरा ब्लश चुनें। अगर आपकी त्वचा मीडियम टोन है तो हलका पिंक या मीडियम कोरल कलर का ब्लशर चुनें। अगर ब्राइट पिंक इस्तेमाल करेंगी तो गाल अलग से उभरे हुए नजर आंएंगे। पेल पिंक स्मार्ट चयन होगा।

 9. मिस्टेक :

दांतों में लिपस्टिक लग जाना 

 नियम :लिपस्टिक लगाने के बाद हमेशा आईने में देखकर स्माइल करें और अपनी उंगली से दांतों को साफ करें।

 क्या करें : लिपस्टिक हमेशा ब्रश की सहायता से लगाएं। लगाने के बाद अपनी एक उंगली को होंठों के भीतर ले जाकर होंठ अच्छी तरह दबाएं ताकि अतिरिक्त लिपस्टिक आपकी उंगली पर निकल जाए। फिर उंगली बाहर निकाल कर टिश्यू पेपर से दांत साफ करें।




Tuesday, 25 June 2013

तपती धूप से कैसे करें अपनी ‘स्किन’ की सुरक्षा

चिलचिलाती गर्मी, तपती धूप से लोग परेशान हैं और इस गर्मी में स्किन की प्रॉब्लम भी एक बड़ी समस्या है। सभी को ये चिंता है कि उनकी स्किन धूप में जलकर कहीं काली न हो जाए। तो आप ऐसे में क्या उपाय करेंगे। धूप से हर समय बच के रहना तो मुमकिन नहीं है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप गर्मियों में धूप में रहने के बावजूद अपनी स्किन की सुरक्षा कर सकेंगे।

क्यों पड़ती स्किन काली 

स्किन काली इसलिए पड़ती है क्योंकि ये धूप में होने वाले रेडिएशन से लड़ने के लिए खुद को तैयार करती है। स्किन में मेलानिन नामक की कोई चीज बनती है जो सन ब्लॉक का काम करती है और उससे स्किन भी काली पड़ जाती है। तो स्किन काली पड़े तो टेंशन न लें। काया स्किन क्लिनिक की डर्मोटोलॉजिस्ट डॉ अपर्णा संथनम कहती हैं कि स्किन 6 तरह की होती हैं। भारतीय स्किन 3 से 5वें टाइप के बीच में होती है। और ये ऐसी होती हैं कि ये खुद को काली पड़ने से नहीं बचा सकती। इसके बावजूद आप अपनी स्किन के कालेपन को थोड़ा कम करने के लिए कुछ उपाय जरूर अपना सकते हैं। -घर से बाहर जाने से पहले खुद को हाइड्रेट करें। ढेर सारा पानी और जूस पीजिए। -धूप में जाने से आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लोशन लगा लें। चूंकि हमारे देश का वातावरण गर्म है और यहां उमस ज्यादा होती है इसलिए आपका सारा लोशन पसीने के साथ बह जाएगा। इसलिए आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लगाना बेहतर रहेगा। - सनस्क्रीन लोशन को थोड़े अधिक मात्रा में ही लगाएं। -घर से बाहर जाने से पहले कैप लगाना न भूलें। इसके साथ ही पूरी बांह के कोई भी सूती के कपड़े पहनें। -धूप में जाने पर हमेशा किसी साए में खड़े रहें। कभी भी सूधे सूरज की किरणों में न खड़े हों। -अगर आप काफी देर के लिए बाहर हैं तो हर तीन घंटे के अंतराल पर अपने सनस्क्रीन लोशन को लगाते रहें। -धूप से जब आप वापस घर में आएं तो अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर सनस्क्रीन लोशन फिर लगाएं। -कभी भी ऐसे साबुन का इस्तेमाल न करें जिसमें हार्ड केमिकल्स हों। -अगर सनस्क्रीन नहीं है तो किसी भी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ दवाएं जैसे एंटीबायोटिक या फिर गर्भनिरोधक गोलियां आपकी स्किन को धूप में काफी संवेदशील कर सकती हैं। अगर आप ऐसी दवाओं का सेवन कर रही हैं तो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल जरूर करें। 

कौनसा सनस्क्रीन लॉशन लगाएं 

गौरतलब है कि बाजार में इस समय आपको तरह-तरह के सनस्क्रीन लोशन मिल जाएंगे। लेकिन आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा। इस सवाल के जवाब में डॉ. सतीश उदारे बताते हैं कि किसी भी सनस्क्रीन लोशन पर जो नंबर लिखा होता है वो बताता है कि वो कितनी सुरक्षा दे सकता है। एसपीएफ 2 से 60 के बीच में होते हैं। भारतीय स्किन के लिए एसपीएफ 15 काफी होगा। ये आपको यूवी किरणों से 95 पर्सेंट सुरक्षा देगा। तो इसका मतलब कि एसपीएफ की मात्रा जितनी ज्यादा होगी वो उतना असरदार होगा। नहीं, ऐसा हमेशा नहीं होता। एसपीएफ 30 आपको 97 परसेंट तक की सुरक्षा देता है जो कि पहले वाले से सिर्फ 2 परसेंट ज्यादा है। तो एसपीएफ के नंबर से उसके असर का कोई लेना-देना नहीं। जितना अधिक एसपीएफ होगा वो उतना ही अधिक गाढ़ा और मोटा होगा जोकि भारतीय स्किन के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अगर आपको ये देखना है कि आपकी स्किन के लिए कौन सा सनस्क्रीन ज्यादा अच्छा है तो एसपीएफ वेल्यू के 15 से 30 के बीच के सनस्क्रीन आपके लिए सबसे बेहतर होंगे। आपका सनस्क्रीन अगर यूबीए और यूबीवी किरणों वाला हो तो सबसे अच्छा है। 

टैन स्किन के लिए पार्लर जाएं 

अगर आप अपने टैन स्किन को साफ करना चाहती हैं तो इसके लिए आप पार्लर भी जा सकती हैं। लेकिन यहां पर केमिकल ब्लीच के लिए आपको कभी नहीं कहा जाएगा। एक तो ये स्किन के लिए नुकसानदायक होती है और दूसरे कुछ समय के लिए ही होती है। 

घरेलू पैक लगाएं

अगर फिर भा आपको ब्लीच करना है तो बेहतर है आप मूंगफली, बादाम या फिर खीरे का फेस पैक इस्तेमाल करें। लेकिन ये भी सिर्फ कुछ समय तक के लिए ही होते हैं। इसके अलावा आप माइक्रोडर्माब्रेशियन विधि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें।

घरेलू उपाय 

यहां पर कुछ घरेलू उपाय दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी स्किन के कालेपन से निजात पा सकते हैं।
 - चंदन का पेस्ट ठंडा होता है और इससे रंग भी साफ होता है।
 - आलू के छिलके में एंटीक्सीडेंट होता है जो स्किन को गोरा बनाता है। 
 - खीरे से भी कालेपन को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है। 
 - बादाम और चंदन के पेस्ट भी इसमें कारगर साबित हो सकते हैं। 
 इन सबके अलावा अगर अच्छा खाएं जैसे कि अच्छा खाना, अनार, गाजर तो भी स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है। सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे तक धूप से बचें। दो साल से बड़े बच्चों पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।