मॉल में पिक्चर का मजा, लेटेस्ट मोबाइल हैंडसेट, नए जमाने का टैबलेट, फ्रेंड्स के साथ पार्टी, ट्रेंड के हिसाब से ड्रेस और रिलेशन व फ्रेंड्स की शादी में शिरकत। पैरेट्स से खर्च के लिए मिलते है आठ सौ रुपये और महीने खर्च है पाच हजार रुपए। छुट्टियों में इन बढ़े खर्चो के लिए गर्ल्स किसी पर निर्भर होने के बजाय पॉर्ट टाइम जॉब को बना रही है पॉकेटमनी के इतजाम का जरिया।
बढ़ जाते है खर्चे
पूरा साल गुजर जाता है क्लास और कोचिंग जाने में। यही वह दिन होते है जब घूमने और मस्ती करने का समय मिलता है। इन दिनों शादी और पार्टिया भी खूब होती है। ऐसे में खर्च बढ़ना भी लाजिमी है। एक कंप्यूटर सेंटर में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली मोनिका तिवारी कहती है, ''स्नातक की परीक्षाएं पूरी हो चुकी है। घर में पूरा दिन बोर होती थी। इसलिए पॉर्टटाइम जॉब ज्वाइन की है। काम की व्यस्तता में समय अच्छे से बीत रहा है और पॉकेटमनी का बंदोबस्त भी हो रहा है।''
अर्निग के है चार दिन
छुट्टियों में होम ट्यूशन पढ़ाने वाली विकास नगर की रागिनी सिंह बताती हैं, ''पार्ट टाइम जॉब के लिहाज से ट्यूशन से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता। छुट्टियों में बहुसंख्य अभिभावक बच्चों को अगली क्लास की तैयारी कराने के लिए होम टयूशन का ऑफर देते है। इन दिनों टयूशन के पैसे भी अच्छे मिलते है। पढ़ाकर आप सम्मान के साथ पॉकेट मनी का जुगाड़ कर सकती हैं। मैं एम.ए. कर रही हूं। एग्जाम समाप्त हो चुके है इसलिए पॉर्टटाइम जॉब में होम टयूशन को चुना है। गर्मी की छुट्टिया पॉकेटमनी के लिहाज से बहुत अच्छी है।''
बढ़ती है क्रिएटिविटी
एक बुटीक में फैशन डिजाइनिंग का काम कर रही रत्ना दीक्षित कहती हैं, ''मैं बी.ए. करने के साथ ही बुटीक में फैशन डिजाइनिंग का काम भी कर रही हूं। इससे मेरा शौक पूरा हो रहा है और क्रिएटिविटी डेवलप हो रही है। पॉकेटमनी मिल रही है इसलिए घर वाले मेरे खर्चे से टेशन फ्री है।''
अवसर का फायदा
पी. रोड स्थित डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के निदेशक दीपक शुक्ला बताते हैं, ''हमारे यहां काम कर रही फैकेल्टी में ज्यादातर गर्ल्स ऐसी हैं, जो खुद पढ़ने के साथ ही पार्ट टाइम टीचर के रूप में पढ़ा रही हैं। इससे उनके खर्चो का प्रबंध हो जाता है और इंस्टीट्यूट संचालित करने वालों को भी पार्ट टाइम फैकेल्टी रखने से आर्थिक फायदा मिल जाता है।''
यहा मिलेगा काम
कॅरियर काउसलर संजय मित्रा कहते है, ''यदि आप पढ़ाई के साथ पॉकेटमनी का बंदोबस्त करना चाहती हैं तो आपके लिए होम ट्यूशन, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन, कोरियोग्राफी, कॉलसेंटर, योग क्लासेज, आर्ट क्लासेज आदि पार्ट टाइम जॉब का जरिया हो सकते है। शहर में भी इन क्षेत्रों में पॉर्टटाइम जॉब की काफी संभवानाएं है।''

No comments:
Post a Comment